फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue confirmed in four out of 12 after investigation

जांच के बाद 12 में से चार में डेंगू की पुष्टि

Sun, 20 Nov 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in four out of 12 after investigation
क्षेत्र के बसेड़ी में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले लिए गए 12 सैंपलों की जांच के बाद चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो माह के दौरान गांव में 300 से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। राहतभरी बात ये है कि इसमें से 70 रोगी अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें बुखार से पीड़ित रोगियों को दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा गांव में नगर पालिका और शुगर मिल की ओर से दवा का छिड़काव कराया गया। विभाग की ओर से लगातार कराए जा रहे छिड़काव के बावजूद गांव में डेंगू के मच्छर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गांव में दो माह में छह लोगों की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। वहीं दो दिन पहले गांव से लिए गए 12 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें से चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि रविवार को भी गांव में कैंप लगाकर दवाएं वितरित की गईं। स्टाफ की कमी के चलते ब्लड सैंपल रविवार को नहीं दिए जा सके। कैंप के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नलिंद असवाल, कोऑर्डिनेटर सोहन सिंह, डॉ कविता, डॉ. नेहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed