फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue confirmed in 25 people in rapid test

गंभीर : क्षेत्र में 25 लोग डेंगू से संक्रमित मिले

Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 25 people in rapid test
रुड़की। रुड़की और कलियर में निजी लैबों की रैपिड जांच में 25 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी निजी पैथोलॉजी लैबों से सैंपल एकत्र कर लिए हैं। सभी सैंपलों की अब एलाइजा जांच कराई जा रही है। साथ ही टीम उन मरीजों से संपर्क कर रही है, जिनमें डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शहर में अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। सिविल अस्पताल में आए दिन बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से डेंगू के लक्षण दिखने पर मरीजों की जांच भी करवाई जा रही है। हालांकि अभी तक सिविल अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज सामने नहीं आया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग निजी पैथोलॉजी लैबों से भी संपर्क बनाए हुए था। इसी बीच शनिवार को निजी लैबों की रिपोर्ट चौंकाने वाली थी। इन लैबों पर करीब पांच दिन में लिए गए सैंपलों की रैपिड जांच में 25 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन आंकड़ों के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम रुड़की पहुंची। टीम में शामिल वेक्टर इंस्पेक्टर सीएम कंसवाल के अनुसार टीम ने सभी पैथोलॉजी लैबों से डेंगू की पुष्टि वाले मरीजों के सैंपल ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन 25 मरीजों की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है, वे सब रुड़की और कलियर क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब सिविल अस्पताल रुड़की की पैथोलॉजी लैब में इन सभी सैंपलों की एलाइजा जांच कराई जा रही है। एलाइजा जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मरीजों को डेंगू है या नहीं। हालांकि मरीजों को डेंगू पीड़ित मानते हुए सभी से संपर्क करना शुरू कर दिया गया है। संपर्क कर घर के अन्य सदस्यों की भी जांच करवाई जाएगी। साथ ही उनके क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बिझौली में कराई फॉगिंग
कुछ समय पहले बिझौली का एक युवक डेंगू का शिकार हो गया था। युवक का इलाज देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वर्तमान में भी युवक अस्पताल में ही भर्ती है। डेंगू का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में जाकर युवक के परिवार और आसपास के लोगों के सैंपल लिए थे। हालांकि इनमें किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को बिझौली गांव पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने गांव में डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग करवाई। वेक्टर इंस्पेक्टर सीएस कंसवाल ने बताया कि गांव में लोगों को जागरूकता के लिए पंफ्लेट भी चस्पा करवाए गए। लोगों को बताया गया कि लोग अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। जहां पानी रखना जरूरी है वहां नियमित तौर पर छिड़काव करवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed