फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   dengu claimed the life of a month ago married young person

एक माह पूर्व हुई थी शादी, डेंगू ने लील जिंदगी

Fri, 30 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 30 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू ने शुक्रवार को दो और लोगों की जान ले ली है। इनमें एक 22 वर्षीय युवक शामिल है। जिसकी एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। युवक ही पूरे परिवार में कमाने वाला था। इसके अलावा भगवानपुर क्षेत्र में भी डेंगू से एक किशोर की मौत हो गई है। उधर, सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आए बुखार से पीड़ित 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


कोटवाल गांव निवासी 22 वर्षीय नाजिम को तीन-चार दिन पहले बुखार हुआ था। हालत बिगडने पर उसे देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में ले जाया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के नाजिम की मौत हो गई। नाजिम को भी डेंगू हुआ था। नाजिम की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। यही नहीं वह ही परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं भगवानपुर क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे बिजनौर निवासी 14 वर्षीय किशोर राशिद को एक सप्ताह पूर्व डेंगू हो गया था।
विज्ञापन


हालत  बिगडने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। उपचार के दौरान राशिद की मौत हो गई है। उधर, सिविल अस्पताल रुड़की में शुक्रवार को भी बुखार पीड़ितों की भरमार रही। बुखार पीड़ितों की रक्त की जांच करने पर 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। निजी अस्पतालों में भी बुखार पीड़ितों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed