Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of villagers to cancel the attachment of doctors

Roorkee News: चिकित्सकों का अटैचमेंट रद्द करने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 25 Sep 2024 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers to cancel the attachment of doctors
खानपुर सीएचसी के दो चिकित्सकों का अटैचमेंट रद्द किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि खानपुर सीएचसी आने मरीजों को डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। यहां के दो डॉक्टरों का अटैचमेंट रुड़की के सरकारी अस्पताल में किया हुआ है। खानपुर के अस्पताल में डॉक्टरों की ज्यादा जरूरत है। 75 हजार से अधिक की आबादी पर यहां केवल एक अस्पताल है।
विज्ञापन


खानपुर के सरकारी अस्पताल में काफी समय से अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। ऐसे में यहां तैनात दो डॉक्टरों ने अपना अटैचमेंट रुड़की के अस्पताल में कराया हुआ है। इसके चलते खानपुर के अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ता है। 11 सितंबर को सीएमओ हरिद्वार डॉ. आरके सिंह ने खानपुर के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया था। यहां की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने चिकित्सकों का अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें वापस खानपुर अस्पताल भेजने जाने की बात कही थी लेकिन अब तक भी अटैचमेंट पर गए दोनों में से कोई भी चिकित्सक वापस नहीं आया है। इसके विरोध में खादर किसान एकता मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खानपुर में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं का कहना है कि खानपुर के सरकारी के दो डाक्टरों ने अपना अटैचमेंट रुड़की करा रखा है। उनकी भारी भरकम सैलरी खानपुर के सरकारी अस्पताल से निकल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खानपुर के में तैनात दोनों डॉक्टर का अटैचमेंट खत्म नहीं किया गबा तो वह यहां से लेकर देहरादून तक स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अश्वनी तंवर, सूरजमल, सगवाराम, राजपाल, विकास, जोगिंदर, बिजेंदर, सुमित आदि मौजूद रहे। सीएचसी खानपुर प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि अटैचमेंट पर गए चिकित्सक अभी नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed