फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of traders on increasing mandi fee

मंडी शुल्क बढ़ाने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Dec 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of traders on increasing mandi fee
अनाज मंडी में व्यापारी एवं संयुक्त व्यापार मंडल ने मंडी शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही मंडी शुल्क नहीं लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी संख्या में व्यापारी मंडी परिसर में जमा हुए। अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि मंडी शुल्क की आड़ में व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज के जरिए परेशान किया जाएगा। विजय अग्रवाल ने कहा कि एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, मंडी शुल्क व जीएसटी बढ़ाकर व्यापारियों को परेशान किया जाएगा। सौरभ सिंघल और दिनेश अग्रवाल ने कहा कि देसी घी पर उत्तर प्रदेश में पूर्व में भी मंडी शुल्क नहीं था जबकि उत्तराखंड में मंडी शुल्क लागू था। देसी घी पर यूपी की तर्ज पर मंडी शुल्क नहीं होना चाहिए। मुकेश गर्ग ने कहा व्यापारी कोरोना के चलते पहले से ही बिजली बिल, बैंक लोन, बैंक दुकान किराया आदि से परेशान हैं। ऐसे में मंडी शुल्क नहीं लगने से अधिक परेशानी होगी। इस दौरान नीरज गुप्ता, महामंत्री कमल चावला, रविंद्र सिंघल, प्रवीण मेहंदीरत्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, राजीव गोयल, अरविंद कुमार, रामनारायण सतीजा, प्रवीण गर्ग, मुकेश गर्ग, विशाल गुप्ता, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed