{"_id":"61d703f2275c9166475562fa","slug":"demonstration-of-bjp-against-punjab-government-roorkee-news-drn4009252160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन
दो दिन पहले पंजाब में रैली को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपाइयों में उबाल है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर से देहात तक जगह-जगह प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। वहीं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को भाजपाइयों ने एक साजिश करार दिया।
बृहस्पतिवार को भाजपा नेता जयभगवान सैनी और पिरान कलियर मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मेहवड़ पुल पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस की पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते को अवरुद्ध कर कांग्रेस सरकार ने देश का अपमान किया है। अपने इस कृत्य के लिए कांग्रेस सरकार की जितनी भी निंदा की जाए कम है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह रोड़ ने कहा कि ये कार्य साजिश के तहत किया गया। इसका पंजाब की कांग्रेस सरकार को जवाब देना होगा। इस दौरान गुस्साए भाजपाइयों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी योगेश चौधरी, ऋषिपाल रावत, सज्जान सिंह, कमलेश, अंकित शर्मा, अरुण, अंकित रोड़, विजयपाल, पंकज, वीरेंद्र, अंकित सैनी, आशु, महताब, अमित, श्यामबीर, पप्पू कश्यप आदि मौजूद रहे।
वहीं, सलेमपुर तिराहे पर पंजाब सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री की शिवांश गार्डन सलेमपुर से शव यात्रा निकालकर केनरा बैंक के सामने सलेमपुर तिराहे पर पुतला दहन किया गया। देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना निंदनीय और शर्मनाक है। प्रधानमंत्री मोदी के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को देना और फिर उन्हें रास्ता जाम करने की सुविधा देना आपराधिक साजिश है। इस अवसर पर झबरेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, मंगलौर मंडी उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा, जितेंद्र सैनी, नाथीराम शर्मा, अंकित सलेमपुर, दीपक सैनी, गीता कार्की, नीतू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों में भी रोष
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर पूर्व सैनिकों में रोष है। बृहस्पतिवार को सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रिजेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी मर्यादाओं को पार कर दिया है। पूर्व सैनिक इसकी निंदा करते हैं। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री ठाकुर चंदन सिंह, प्रमोद पुंडीर, आदेश त्यागी, अक्षय त्यागी, सुशील गोयल, सूबेदार सुमेश त्यागी, सूबेदार नंदकिशोर, सूबेदार मेजर लोकराज जोशी, सतीश चंद पाल, सतीश त्यागी, आलोक पुंडीर, दयाराम भाटी आदि मौजूद रहे।
पंजाब सरकार से मांगा इस्तीफा
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर चौक पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा और प्रवीन संधू ने कहा कि अगर किसी प्रदेश में जाकर देश के प्रधानमंत्री ही सुरक्षित नहीं होंगे तो इससे बड़ी दुर्भाग्य की कोई बात नहीं होगी। उन्होंने पंजाब सरकार के इस्तीफे की भी मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल महामंत्री संजय त्यागी, बृजमोहन सैनी, योगेश सिंगल, मंडल उपाध्यक्ष राजन गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सावित्री मंगला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जेपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
रैली में विफल होने पर कांग्रेस को कोस रहे भाजपाई : सैनी
प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा है कि मोदी के प्रेम में डूब चुके भाजपा के पदाधिकारी, कांग्रेस को दोष देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का काम कर रहे हैं, जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के 400 से अधिक किसानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी बातों को सुनना भी उचित नहीं समझा। पंजाब में रैली का असफल प्रयास कर रहे भाजपाई जब विफल हुए और जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया, तब प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक का हवाला देकर पंजाब सरकार को कोसने में लग गए हैं। यह पूर्णत: निरर्थक है, क्योंकि पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। यदि भाजपा सरकार और पदाधिकारी इस मुद्दे पर गिरी हुई राजनीति करेंगे तो जनता और कांग्रेसी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।