फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of angry employees due to non-payment

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry employees due to non-payment
कलियर नगर पंचायत कार्यालय पर वेतन न मिलने पर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों और कार्यालय के स्टाफ ने आठ महीने से वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत पिरान कलियर के सफाई कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व भी सफाई कर्मचारियों और कार्यालय स्टाफ ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया था। उस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ता कर शीघ्र वेतन दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिला। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी विनोद श्रेय पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह पिछले पांच महीने से कार्यालय भी नहीं आ रहे हैं। उधर, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार श्रेय का कहना है कि वह पारिवारिक समस्या के कारण बाहर हैं। वापस आने पर समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान मोहम्मद अहसान कुरैशी, गौरव निषाद, गौरव पाल, सुभान अली, हिमांषु शर्मा, अंकित सैनी, कादर खान, रजिया, अमित, वाजिद, सोनू, बिरला, दीपक, अंकित, राजू, संजय, मनोज, संजना, माजिदा, रेखा, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed