फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration by reaching

Roorkee News: 20 हजार लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात

Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by reaching
हर रोज हो रही बिजली कटौती के खिलाफ कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती काफी बढ़ गई है। कृष्णानगर व आसपास क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग शुक्रवार को बिजलीघर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से बिजली कटौती को लेकर कोई संतोषजनक जवाब न देने पर लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया।

कृष्णानगर, शास्त्रीनगर, राजेंद्र नगर आदि क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई। पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे से गुल बिजली सुबह नौ बजे आई। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई। बिजलीघर पर कोई अधिकारी नहीं मिल पाया। इस बात से आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राहुल, संजय कुमार, अमित कुमार, अमित प्रजापति, विपिन प्रजापति, विपिन प्रजापति, मोनू कुमार, अजब सिंह, रजत सिंह, गौतम, अरविंद सैनी, सोनू बिष्ट, यशपाल मौजूद रहे। वहीं, रातभर बिजली गुल रहने को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन




-----------------------

लाइन पर गिरा पेड, कई इलाकों में बिजली गुल



दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार दोपहर शेरपुर के पास यूकेलिप्टस का एक पेड़ अचानक रोड पर गिर गया। इससे बिजली की लाइनें भी टूट गईं। बिजली की लाइन टूटने से मयूर विहार, शेरपुर, माजरा, गंगोत्रीपुरम, सैनीपुरम, शंकरपुरी, ब्रह्मपुर आदि क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। शाम छह बजे तक भी बिजली सुचारू हो नहीं हो पाई थी। हालांकि ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे थे। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ के तने को काटकर उसे सड़क व विद्युत लाइनों से हटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed