{"_id":"64ca98aa8cf7ab566a04c734","slug":"demonstration-at-electricity-house-supply-shut-down-roorkee-news-c-5-1-drn1027-214985-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिजली घर पर प्रदर्शन, सप्लाई बंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिजली घर पर प्रदर्शन, सप्लाई बंद की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारूवाला गांव की विद्युत लाइन गोवर्धनपुर फीडर से न जोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली घर की तमाम आपूर्ति भी बंद करा दी। इसके अलावा बिजली घर परिसर में एसडीओ के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
खानपुर के भारूवाला गांव के ग्रामीण लंबे समय से लाइन को गोवर्धनपुर फीडर से जुड़े जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर ऊर्जा निगम द्वारा भारूवाला से गोवर्धनपुर तक बिजली की लाइन बिछा दी गई। लाइन जोड़े जाने का गोवर्धनपुर गांव के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस पर एसडीएम ने ऊर्जा निगम को पुलिस की मौजूदगी में लाइन जोड़ने की बात कही थी। बुधवार को ऊर्जा निगम को भारूवाला की लाइन को गोवर्धनपुर फीडर से जोड़ना था लेकिन ऊर्जा निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
इससे नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने मुलाकात कर मामले की शिकायत की। इसके बाद ग्रामीण बिजली घर पहुंच गए और तमाम सप्लाई बंद कराकर दरवाजा बंद कर कर्मचारियों को बाहर कर दिया। इसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई गई। ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। उधर, ग्रामीणों ने एसडीओ से फोन पर संपर्क किया लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस दौरान ग्राम प्रधान सन्नी चौधरी, पूर्व प्रधान नितिन चौधरी, भीम सिंह, मदन कुमार, मोनू चौधरी, महकार सिंह, रमेश शास्त्री, पंकज व शुभम कुमार मौजूद रहे।