फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration against Jwalapur MLA

ज्वालापुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग, फूंका पुतला

Sat, 03 Jul 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against Jwalapur MLA
रुड़की। महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा को महिलाओं का अपमान करने वाली पार्टी बताया। कहा कि विधायक की गिरफ्तारी न होेने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के विधायकों व पदाधिकारियों द्वारा लगातार महिलाओं के दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। अब ज्वालापुर विधायक पर भी दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि अगर ज्वालापुर विधायक पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदेश महासचिव यशपाल राणा ने कहा कि ज्वालापुर विधायक पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। उनकी तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी होनी चाहिए और महिला को न्याय मिलना चाहिए। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें भाजपा के नेताओं के ही नाम सामने आते हैं। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, राम सिंह सैनी, उम्मेद गाजी, सूरज नेगी, जितेंद्र पंवार, नसीर हुसैन, श्रवण गोस्वामी, नरेंद्र गुर्जर, मुदस्सिर, मंजू कश्यप, मीरा धीमान, विजय सिंघल, विनोद सिंह, राज चौधरी और डॉ. अताउर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
भाजपा विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद बालावाली तिराहे पर किया प्रदर्शन
गिरफ्तारी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर/खानपुर। ज्वालापुर के विधायक पर महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालावाली तिराहे पर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द विधायक की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसको लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालावाली तिराहे पर एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि भाजपा के विधायक से लेकर सांसद और मंत्री महिलाओं का उत्पीड़न करने में लगे हैं और पार्टी के शीर्ष नेता साफ छवि वाली पार्टी की बात करते हैं। पुलिस सत्ता के दबाव के चलते पीड़ित महिलाओं की शिकायत भी दर्ज नहीं कर रही है। महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण में जाना पड़ रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा कि जो महिला पीड़ित है। विधायक ने सत्ता का दुरुपयोग कर उसी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज करा दिया था। बाद में विधायक की हनक के चलते पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी। बाद में उन्होंने आरोपी विधायक का पुतला भी जलाया। इस मौके पर डॉ. उमादत्त शर्मा, कुलवीर सिंह चौधरी, अमित शर्मा डोनू, राशिद मलिक, वसीम अकरम, अनुराग कश्यप, अंशुल चौधरी, फुरकान सिद्दीकी, रवि, अभिषेक, मोहन सैनी, ऋषिपाल वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, इब्राहिम अंसारी, नितिन वाल्मीकि और ताहिर अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed