फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand to run passenger train caught on

पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मांग ने पकड़ा जोर

Thu, 15 Sep 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

रेलवे हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेनों को अगर बाईपास मार्ग से निकाल सकता है तो किसान यूनियन लक्सर से होकर चलाए जाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन भी कर सकते हैं। उन्होंने मांगपत्र में कहा कि यदि शीघ्र ही दोनों पैसेंजर ट्रेनों को लक्सर से होकर और बंद पड़ी लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन संचालन शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। उधर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी ने भी पैसेंजर ट्रेनों को लक्सर से होकर चलाए जाने की मांग का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Demand to run passenger train caught on

विस्तार

हरिद्वार और ऋषिकेश से दिल्ली के लिए चलाई गई दोनों पैसेंजर ट्रेनों को लक्सर से होकर चलाने और बंद पड़ी सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इससे पहले दो दिन तक पैसेंजर ट्रेनों को लक्सर से चलाने की मांग को लेकर व्यापारी नेता ने भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू ) के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी (नीलू) के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कार्यालय पर एकत्र हुए। किसानों ने एक साथ मांग उठाई कि लक्सर बाईपास रेलमार्ग को बंद किया जाए और उधर से गुजरने वाली सभी ट्रेनें लक्सर से होकर चलाई जाएं। रेलवे हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेनों को अगर बाईपास मार्ग से निकाल सकता है तो किसान यूनियन लक्सर से होकर चलाए जाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांगपत्र में कहा कि यदि शीघ्र ही दोनों पैसेंजर ट्रेनों को लक्सर से होकर और बंद पड़ी लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन संचालन शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। उधर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी ने भी पैसेंजर ट्रेनों को लक्सर से होकर चलाए जाने की मांग का समर्थन किया है। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल को ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश राणा, अमित बंसल, जिला अध्यक्ष अखलाक खान, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु चौधरी, रिजवान चौधरी, विकास गुर्जर, विपिन शेखपुरी, विकास चौधरी, शमशाद, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed