फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Deepak Sharma became the president and Sandeep became the general secretary

Roorkee News: दीपक शर्मा अध्यक्ष और संदीप बने महामंत्री

Thu, 17 Sep 2026 05:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Deepak Sharma became the president and Sandeep became the general secretary
नगर पालिका परिषद मंगलौर में कर्मचारी यूनियन का पुनर्गठन किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार शर्मा को अध्यक्ष और संदीप कुमार को महामंत्री चुना गया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी में भानू चौहान उपाध्यक्ष, रजत रावत कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार सह कोषाध्यक्ष, जसवीर सिंह संरक्षक, संजय कुमार उप-संरक्षक, वसीम अब्बासी संगठन मंत्री, सुभाष चन्द्र सचिव, अरविंद भास्कर कानूनी सलाहकार, मुर्सलीम प्रचार मंत्री, आसिफ मोहम्मद मीडिया प्रभारी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अन्य कार्मिकों को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। बैठक में पालिका के नियमित, आउटसोर्स और सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने सभी को साथ लेकर चलने और प्रत्येक कर्मचारी के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed