{"_id":"62e581f3fb6115218a186926","slug":"debris-came-on-the-house-and-road-due-to-the-fall-of-the-wall-roorkee-news-drn4186903107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से घर और सड़क पर भरा मलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से घर और सड़क पर भरा मलवा
विज्ञापन
आदर्शनगर में स्थित लोक निर्माण विभाग की दीवार गिरने से आया मलबा एक व्यक्ति के घर में घुस गया। पूरी सड़क पर भी मलबा फैल गया। इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र में भी एक प्लॉट की दीवार गिरने से पड़ोसी की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
आदर्शनगर में लोक निर्माण विभाग का कार्यालय है। कुछ समय पहले विभाग ने अपने क्षेत्र को कवर करने के लिए दीवार का निर्माण किया था लेकिन कार्यालय परिसर के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। इससे परिसर का सारा पानी दीवार की ओर ही एकत्र हो रहा था। पिछली बारिश में भी यहां पर पानी एकत्र होकर दीवार गिर गई थी। इससे पूरा मलबा एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। उस दौरान पीड़ित ने विभाग के अधिकारियों से मिलकर दीवार का काम दोबारा शुरू करवा दिया था। दो दिन पहले निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया था।
शनिवार को बारिश हुई तो अधूरी दीवार एक बार फिर गिर गई। इससे सारा मलबा दोबारा लोगों के घरों में घुस गया। साथ ही पूरी सड़क पर मलवा एकत्र हो गया। दिनभर लोग अपने घरों की सफाई के काम में जुटे रहे। वहीं उन्होंने पार्षद से सड़क की सफाई की मांग की। पार्षद राजेश्वरी ने बताया कि सड़क का मलबा हटवाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कालोनी के लोगों के साथ लोनिवि के अधिकारियों से भी वार्ता की। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित जामुन रोड पर एक प्लॉट पड़ा है। उसने अपने प्लॉट में एक दीवार बना रखी थी। शनिवार को बारिश में उक्त दीवार गिर गई। दीवार गिरने से उसके पास खड़ी कार बुुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।