फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Death of infected woman, 163 new cases

कोरोना संक्रमित एक और महिला की मौत

Thu, 20 Jan 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Death of infected woman, 163 new cases
शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 40 साल की महिला की मौत हो गई जबकि 163 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर लक्सर की एक महिला को विनय विशाल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के दौरान उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान संक्रमित महिला की मौत हो गई। दो दिन पहले इसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। तीसरी लहर में रुड़की क्षेत्र में यह कोरोना संक्रमितों की तीसरी मौत है। वहीं, बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 163 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये मरीज सिविल लाइंस, शिवपुरम, आदर्शनगर, मोहनपुरा, अंबर तालाब, आवास विकास, साकेत, रामपुर, मोहम्मदपुर मोहनपुरा आदि के निवासी है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनके परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन लोगों को दवाएं भिजवाईं जा रही हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी कोरोना से बचने के लिए शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन

1954 मरीज होम आइसोलेशन में
बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 705 नए मामले आए। सीएमओ डा. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 19 मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 13 मरीज हैं। कोविड केयर सेंटरों में नौ मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1954 मरीज हैं। जिले में फिलहाल 1995 एक्टिव केस हैं। जनपद में कुल मरीजों की संख्या 57330 हो गई है। अभी 7439 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद में 9540 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed