फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Death of driver and teenager buried under tractor

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक व किशोर की मौत

Tue, 22 Oct 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death of driver and teenager buried under tractor
लक्सर। खेत जुताई करने जा रहे गंगदासपुर के किसान का ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक और एक किशोर की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव निवासी श्याम सिंह के खेत गंगा तटबंध के दूसरी ओर स्थित हैं। इस समय किसान अपने धान के खेतों की जुताई कर उन्हें गेंहू की फसल के लिए तैयार कर रहे हैं। मंगलवार को गांव का किसान श्याम सिंह ने गांव के ही सतपाल के 20 वर्षीय बेटे टिंकू को ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए कहा। इस पर सतपाल का बेटा टिंकू ट्रैक्टर लेकर खेत के लिए चल दिया। बताया जाता है कि उसके साथ गांव के ही श्याम सिंह का 13 वर्षीय बेटा दीपांशु उर्फ काला भी ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर जैसे ही गंगा नदी के तटबंध के निकट स्थित नाले को पार कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। टिंकू और दीपांशु दोनों इसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह दोनों को बाहर निकालकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर को एंबुलेंस से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रायसी पुलिस चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed