फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   death of corona infected old man, 106 new infected

कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय महिला की मौत

Tue, 18 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
death of corona infected old man, 106 new infected
क्षेत्र में मंगलवार को 106 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। उन्हें दवाओं की किट भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को विनय विशाल अस्पताल में कोरोना से संक्रमित रुड़की निवासी वृद्धा की मौत हो गई। डा. विनय गुप्ता ने बताया कि महिला की एक अस्पताल में जांच के दौरान एचआरसीटी रिपोर्ट का स्कोर काफी कम पाया गया था। कोरोना के संदेह में उसे तीन दिन पहले विनय विशाल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज शुरू करने के साथ ही उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मंगलवार को 106 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए। ये मरीज शहर के विभिन्न इलाकों सिविल लाइंस, शिवपुरम, आदर्शनगर, मोहनपुरा, अंबरतालाब, आवास विकास के निवासी है। कोविड सैंपलिंग के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल पंवार ने बताया कि इन मरीजों से विभाग की टीम संपर्क कर रही है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। दवाओं की किट मरीजों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कर्मचारी संक्रमित, पैथोलॉजी बंद
सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में तैनात दो लैब टेक्नीशियन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके चलते लैब को बंद कर दिया गया है। अब खून की जांच मरीजों को अस्पताल में लगे निजी पैथोलॉजी लैब के काउंटर पर करानी होगी।

मंगलवार को सिविल अस्पताल रुड़की की पैथोलॉजी लैब में तैनात दो एलटी कोरोना संक्रमित आए हैं। लैब में पहले ही स्टाफ न के बराबर था। दो एलटी के पॉजिटिव आने से लैब में अब केवल एक-दो ही कर्मी रह गए हैं। इसके चलते पैथोलॉजी लैब को बंद कर दिया गया है। बुधवार से अस्पताल में आने वाले मरीजों के खून की जांच निजी लैब के काउंटर पर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed