फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Deadly attack on farmer, case registered against five youths

Roorkee News: किसान पर जानलेवा हमला, पांच युवकों पर केस दर्ज

Thu, 02 Jan 2025 05:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on farmer, case registered against five youths
गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे एक किसान पर पांच युवकों ने धारदार हथियारों और तमंचे की बट मारकर हमला कर दिया। किसी तरह से किसान ने भागकर जान बचाई। किसान की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




खानपुर थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव निवासी दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 30 दिसंबर को शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह नियामतपुर से लगभग एक किलोमीटर आगे पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए और बताया कि उनकी ट्रॉली की रस्सी खुली है। इस पर उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक दी और रस्सी देखने लगे। इस बीच एक और बाइक से दो युवक मौके पर आ गए।
विज्ञापन



आरोप है कि युवकों ने धारदार हथियार और तमंचे की बट से उनपर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि पांच अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed