{"_id":"5f2304c08ebc3e639f71e446","slug":"deadly-attack-by-entering-the-house-snatching-the-coil-roorkee-news-drn3516754118","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर जानलेवा हमला, कुंडल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर जानलेवा हमला, कुंडल छीने
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की युवती पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए परिजनों से भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस बीच मारपीट में हमलावरों ने युवती के कान के कुंडल भी छीन लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ बलवे समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने तीन-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित माहिग्रान निवासी चांद बीबी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। इसके चलते ये लोग कई बार हमला कर चुके हैं। 11 जुलाई को भी दूसरे पक्ष के लोग जबरन घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस बीच हमलावरों ने उनके कान के कुंडल छीन लिए और कपड़े भी फाड़ दिए। गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नदीम, नूदन, नसरीन, मुस्कान, मनकसा, नगमा, असफा, आसना, जैद, फैसल, शाकिर के खिलाफ बलवे, छीना झपटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के सलीम की तहरीर पर शादाब, सरोज, चांद बीबी समेत चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।