{"_id":"64c54eea3c6f83c1800f7506","slug":"dead-body-of-petrol-pump-owner-found-in-suspicious-condition-roorkee-news-c-5-1-drn1027-212017-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संदिग्ध हालात में मिला पेट्रोल पंप स्वामी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संदिग्ध हालात में मिला पेट्रोल पंप स्वामी का शव
विज्ञापन
सड़क किनारे गड्ढे में पेट्रोल पंप स्वामी का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मौके से उसकी बाइक भी मिली है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रायसी भोगपुर मार्ग पर महाराजपुर कलां गांव स्थित सत्संग भवन के पास एक बाइक और एक व्यक्ति का शव गड्ढे में पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान आदित्य उर्फ दीपक पुत्र ओमप्रकाश निवासी डूंगरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, सीओ मनोज ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सीओ ने बताया कि दीपक का रायसी में पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे पेट्रोल पंप से बाइक से घर के लिए निकला था। उस समय तेज बारिश हो रही थी। वहां पर दीपक का शव मिला है, उसके पास ही एक गाय भी मृत मिली है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दीपक की बाइक गाय से टकराई होगी। इसके बाद हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पशु विभाग की टीम को बुलाकर गाय का भी पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें गाय की पसलियां टूटी हुई आई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दीपक की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उधर, दीपक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।