फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of a youth found in sugarcane field

गन्ने के खेत में 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

Thu, 17 Dec 2020 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in sugarcane field
नारसन। नारसन कला गांव से खेड़ा जट्ट मार्ग पर एक खेत में सुबह गन्ना काटने जा रही महिलाओं को एक शव दिखा। इससे उनके हाथ पांव फूल गए। वे आनन फानन गांव की ओर भागीं और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। अभी परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारसन कला गांव की महिलाएं सुबह खेड़ा जट्ट मार्ग पर एक खेत में गन्ना काटने जा रही थीं। इस बीच उन्होंने खेत में एक शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शव का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा जंगली जानवर खा चुके थे। शव की शिनाख्त प्रवीण (35) पुत्र सतपाल हाल निवासी नारसन कला के रूप में हुई है। शव से लगभग 10 मीटर की दूरी पर एक देसी कट्टा, दो खोके, दो कारतूस भी मिले हैं। इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया है कि प्रवीण की मोहम्मदपुर जट्ट गांव में प्राइमरी स्कूल के पास सीमेंट और बजरी आदि की दुकान है। प्रवीण दो दिन से गायब था। उसके परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। प्रवीण की मौत से गांव में मातम का माहौल है। मृतक प्रवीण के छह और चार वर्ष के दो लड़के हैं। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर से मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed