फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of a young man found hanging from the fan in the room

संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी

Sat, 16 Oct 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from the fan in the room
संदिग्ध हालात में एक युवक का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अगले महीने युवक की शादी होने वाली थी। मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रवीण कुमार (28) पुत्र सुनील कुमार बहादराबाद स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने कमरे में अकेले सोया था। शनिवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि अगले महीने प्रवीण की शादी होनी थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि शादी को लेकर प्रवीण खुश था। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed