{"_id":"693ff6cce87c2b2cc50ee939","slug":"dead-body-found-in-sugarcane-field-suspicion-of-murder-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-148280-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
Mon, 15 Dec 2025 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 15 Dec 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
-शव की नहीं हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। तांशीपुर के जंगल से एक शव बरामद हुआ है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार की सुबह गन्ना कटाई के लिए खेतों पर जा रहे किसानों को मंगलौर भगवानपुर हाईवे के पास स्थित गन्ने के खेत में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसपी देहात चंद्रशेखर सुयाल, मंगलौर सीओ विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 45 साल के आस-पास है और उसके सिर व चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। एसपी देहात चंद्रशेखर सुयाल ने बताया कि हाईवे किनारे गन्ने के खेत से एक शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।