फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   DDO reprimanded after seeing incomplete documents

धूरे दस्तावेज देख डीडीओ ने लगाई फटकार

Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
DDO reprimanded after seeing incomplete documents
जिला विकास अधिकारी ने रुड़की ब्लॉक पहुंचकर औचक निरीक्षण में कुछ विभागों के दस्तावेज अधूरे पाए। उन्होंने संबंधित को फटकार लगाते हुए दस्तावेजों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि फरियादियों का काम सबसे पहले किया जाए।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने रुड़की ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके आते ही कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अपने दस्तावेज दुरुस्त करने में लग गए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में बीडीओ से प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके बाद एक-एक कर सभी विभागों के दस्तावेज देखे। इसमें डिस्पेज रजिस्टर, सेवा पुस्तिका, शिकायत रजिस्टर, जीपीएफ पासबुक, सीएम हेल्पलाइन पत्रावली, सूचना का अधिकार रजिस्टर, मनरेगा पत्रावली, विधायक निधि पत्रावली, क्षेत्र पंचायत निधि पत्रावली आदि की गहनता से जांच की। इस दौरान कुछ दस्तावेज अधूरे पाए। उन्होंने अधूरे दस्तावेजों पर संबंधित को फटकार लगाई।
विज्ञापन

साथ ही दस्तावेजों को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली सभी समस्याओं का किसी भी स्थिति में निर्धारित समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। ब्लॉक में आने वाले हर फरियादी की समस्या का मौके पर ही निस्तारण करने को कहा। कहा कि किसी भी फरियादी को अनायास विभाग के चक्कर न कटवाएं। इस मौके पर बीडीओ शिव प्रसाद थपलियाल, एबीडीओ कमलेश कुमार कांडपाल, लेखाकार मुनेश चौहान, लेखाकार हरीश गर्ग, वरिष्ठ सहायक फरीद अहमद, नीरज प्रसाद मैठानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed