{"_id":"67f02153b8a543484c0a3621","slug":"daughter-in-laws-parents-beat-up-mother-in-law-and-took-away-cash-and-jewelery-roorkee-news-c-5-1-drn1027-657082-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सास के साथ मारपीट कर नकदी और जेवर ले गए बहू के मायके वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सास के साथ मारपीट कर नकदी और जेवर ले गए बहू के मायके वाले
विज्ञापन
पति से विवाद के कारण एक महिला ने अपने पति और ससुर की गैर मौजूदगी में अपने मायके पक्ष के लोगों को अलावलपुर गांव अपने ससुराल बुला लिया। इस दौरान आए लोगों ने घर में मौजूद पति की मां के साथ मारपीट की। इसके बाद 40 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी कागजात भी उठाकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलावलपुर गांव निवासी आवेश ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते दो अप्रैल 2025 को उसकी पत्नी अपने मायके पक्ष के करीब आठ लोगों को लेकर अलावलपुर गांव अपने ससुराल पहुंच गई। इस दौरान ससुराल में महिला के पति और ससुर नहीं थे। घर में अकेली उसकी सास मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान इन लोगों ने घर में मौजूद आवेश की माता के साथ मारपीट की।
वह घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी, आवेश के शैक्षिक प्रमाणपत्र आदि जरूरी कागजात उठाकर साथ ले गए। आरोप है कि इस दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आए। ग्रामीणों ने मारपीट करने और घर में रखा सम्मान लेकर भाग रहे लोगों को रोकना चाहा लेकिन वह नहीं रुके। महिला के पति आवेश कुमार ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर अपनी मां के साथ मारपीट करने और घर में रखे सामान ले जाने वालों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।