फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Daughter-in-law raped after finding her alone in the house

पुत्रवधु को घर में अकेला पर ससुर ने किया दुष्कर्म

Mon, 03 Jan 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law raped after finding her alone in the house
एक महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति और ससुराल के अन्य लोगों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने ससुर पर दुष्कर्म और पति समेत दस लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 अक्तूबर 2007 को मुुंबई में उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी में दहेज कम मिलने को लेकर ससुराल वाले ताने मारने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में ससुर ने कई बार दुष्कर्म किया। उसने पति से शिकायत की तो चुप रहने की धमकी दी।
विज्ञापन

वर्षों से ससुराल वाले शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते आ रहे हैं। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पैसों के लालच में बच्चों से भिक्षा भी मंगवाई। विरोध पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं, पति ने सभी शैक्षिक और बैंक के दस्तावेज छीन लिए और घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार महिला के ससुर पर दुष्कर्म और पति समेत दस लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed