फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dargah employee and two PRD jawans removed in illegal recovery

अवैध वसूली में दो पीआरडी जवान व दरगाह कर्मचारी हटाए

Tue, 10 Aug 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dargah employee and two PRD jawans removed in illegal recovery
जायरीनों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने दरगाह में तैनात दो पीआरडी जवानों और एक दरगाह कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही तीनों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

दरगाह साबिर पाक में जिला प्रशासन ने दानपत्रों की सुरक्षा और जायरीनों की देखरेख के लिए पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा दरगाह में सैकड़ों कर्मचारी तैनात हैं। हाल ही में पीआरडी के दो जवानों और एक दरगाह कर्मचारी का जायरीनों से अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीआरडी जवान फर्मिदा, सईदुज्जमा और दरगाह कर्मचारी जाकिर को तत्काल ड्यूटी से हटाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही मामले की शिकायत पीआरडी के अधिकारियों से की है। जेएम की कार्रवाई से पीआरडी जवानों और दरगाह कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। इससे पूर्व भी तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अवैध वसूली के चलते कई दरगाह कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की थीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बताया कि तीनों की जायरीनों से अवैध वसूली करने की शिकायत मिल रही थी। तीनों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed