फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dada Jalalpur uproar's investigator transferred

डाडा जलालपुर बवाल के विवेचक रुद्रप्रयाग तबादला

Thu, 23 Jun 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dada Jalalpur uproar's investigator transferred
डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर बवाल की जांच कर रहे विवेचक का तबादला गैरजनपद में हो गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस मामले में डीआईजी गढ़वाल ने एसएसपी हरिद्वार को जल्द ही नए विवेचक की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में 16 अप्रैल की रात हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया था। बवाल में पथराव के साथ ही आगजनी हुई थी। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसमें दस से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मामले में एक पक्ष की ओर से 14 नामजद और 30 से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 15 लोगों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया था। मामले में भाजपाइयों ने पुलिस अधिकारियों से एसआईटी का गठन कर जांच की मांग की थी। शासन के निर्देश पर डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने एसपी देहात देहरादून कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सीओ पंकज गैरोला और इंस्पेक्टर चंद्र चंद्राकार नैथानी को विवेचक बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले के विवेचक चंद्र चंद्राकार नैथानी का तबादला रुद्रप्रयाग हो गया है। ऐसे में जांच पर असर पड़ सकता है। हालांकि, अब तक इंस्पेक्टर को रिलीव नहीं किया गया है। वहीं, डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल का कहना है कि एसएसपी हरिद्वार की ओर से नए विवेचक की तैनाती की जाएगी। जल्द नए विवेचक की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed