फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   dada jalalpur case ssp constituted sit for a fresh investigation

डाडा जलालपुर बवाल: अब नए सिरे से होगी जांच, एसएसपी ने गठित की एसआईटी, इंस्पेक्टर चंद्र चंद्राकर नैथानी को मिली कमान

Sat, 07 May 2022 09:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 May 2022 09:25 PM IST
सार

भगवानपुर क्षेत्र स्थित गांव डाडा जलालपुर में 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच जमकर पथराव हो गया था। पथराव के दौरान आगजनी की घटना भी हुई थी। बवालियों ने कार समेत बाइकें आग के हवाले कर दी थी। बवाल के बाद गांव में तनाव बन गया था। 

विज्ञापन
dada jalalpur case ssp constituted sit for a fresh investigation
डाडा जलालपुर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाडा जलालपुर में हुए बवाल की जांच हरिद्वार एसआईटी को सौंपी गई है। एसआईटी ने भगवानपुर पुलिस की ओर से बवाल प्रकरण संबंधी अब तक जुटाए गए सभी साक्ष्य और दस्तावेज अपनी सुपुर्दगी में ले लिए हैं। अब नए सिरे से एसआईटी बवाल प्रकरण की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज करेगी। 

विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र स्थित गांव डाडा जलालपुर में 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच जमकर पथराव हो गया था। पथराव के दौरान आगजनी की घटना भी हुई थी। बवालियों ने कार समेत बाइकें आग के हवाले कर दी थी। बवाल के बाद गांव में तनाव बन गया था। जिलेभर से भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया था। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


इस बीच महापंचायत का एलान हुआ तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को महापंचायत पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए महापंचायत नहीं होने दी थी। वहीं, अब तक गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस व पीएसी तैनात है। इस मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को सौंपी गई थी। अब इस मामले में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बवाल की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्र चंद्राकर नैथानी की ओर से पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। एसआईटी प्रभारी ने बवाल संबंधी सभी साक्ष्य और दस्तावेज भगवानपुर पुलिस से अपनी सुपुर्दगी में लिए हैं। एसआईटी अब पूरे प्रकरण में नए सिरे से जांच करने के साथ ही जल्द ही गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज करेगी। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी पुलिस की रहेगी। बवाल की जांच एसआईटी ही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed