फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Czech nine lakh bogus fraud

फर्जी चेक से नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 18 Jan 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 18 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
एक फर्जी चेक के जरिये किसी व्यक्ति ने एक कंपनी के  खाते में 8.92 लाख रुपये स्थानांतरित करवा दिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर बैंक के मुख्य प्रबंधक ने कंपनी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइंस रुड़की के साथ हुई इस धोखाधड़ी का मुकदमा बैंक के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार ने कोतवाली सिविल लाइंस में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि एक कंपनी की ओर से स्वास्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम पर 16 अगस्त 2016 को 8,92,513 रुपये का एक चेक जारी किया था। यह चेक इलाहाबाद बैंक के नाम पर जमा होना था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइंस रुड़की ने इस चेक को क्लीयर करते हुए उक्त राशी स्वास्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की कंपनी के एकाउंट में जारी कर दी लेकिन, बाद में कंपनी संचालकों ने बताया कि उनकी ओर से कोई चेक स्वास्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की किसी कंपनी को 8,92,513 रुपये का कोई चेक जारी नहीं किया है। जिस चेक नंबर से यह धनराशि उनके खाते से निकाली गई है।
विज्ञापन


उस नंबर का चेक मै. जयंत स्टील्स के नाम पर जारी किया है। उस चेक पर 27,441 रुपये की धनराशी लिखी गई थी। यह चेक अब भी कंपनी के पास है। उसे अब तक खाते में नहीं लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी ने जाली चेक तैयार कर यह धोखाधड़ी की है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed