फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cyber thugs sent bar codes to blow up thirty thousand accounts

साइबर ठगों ने बार कोड भेजकर खाते से उड़ाए तीस हजार

Tue, 02 Feb 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs sent bar codes to blow up thirty thousand accounts
साइबर ठगों ने परिचित बनकर एक व्यक्ति के खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। पीड़ित के पास खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनका एक मोबाइल घर पर रहता है जबकि दूसरा पास रखते हैं। रविवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। इस बीच घर पर रखे मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल उनकी बेटी ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह उनके पिता का परिचित बोल रहा है। उसने उनके पिता से 30 हजार रुपये उधार लिए थे, वह वापस करने हैं। कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप पर बार कोड भेजकर उसे डाउनलोड करने की बात कही, जिसे बेटी ने डाउनलोड कर लिया। इसके बाद खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। संजीव ने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। उन्होंने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed