{"_id":"57d9885b4f1c1b912cd490ec","slug":"culverts-will-be-demolished-will-build-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त होगी पुलिया, दुबारा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त होगी पुलिया, दुबारा होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलियर क्षेत्र में इमाम साहब रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाई जा रही पुलिया में दरार आने के बाद उसे ध्वस्त कर दुबारा निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले गुणवत्ता में हीलाहवाली पर क्षेत्रवासियों की नाराजगी के बाद अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद की ओर से इमाम साहब रोड पर पुलिया निर्माण और कलियर क्षेत्र में नाले के लिए विधायक निधि से बजट स्वीकृत किया गया है। सात माह पहले निर्माण शुरू कराया गया था। इस दौरान इमाम साहब रोड पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन बनने से पहले ही पुलिया में दरारें पड़ गईं। इस पर क्षेत्रवासियों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। साथ ही जांच और कार्रवाई की मांग की थी। प्रथम दृष्ट्या निर्माण और गुणवत्ता में हीलाहवाली के बाद लोनिवि अधिकारियों और विधायक फुरकान ने पुलिया को ध्वस्त कर दुबारा से मानकों के अनुरूप निर्माण के निर्देश दिए हैं। कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद का कहना है कि गुणवत्ता के अनुरूप कार्य नहीं होने पर ठेकेदार का भुगतान नहीं होने दिया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने भी मौका मुआयने के दौरान गुणवत्ता में खामी पाई थी।