फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crowd gathered in Civil Hospital

सिविल अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Civil Hospital
करीब एक महीने बाद सिविल अस्पताल में पहली बार मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल में एक्सरे कराने से लेकर खून की जांच करवाने और बिल काउंटर पर दोपहर तक लंबी लाइनें लगी रहीं। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी लोग लंबे समय तक इंतजार करते रहे। अस्पताल में लंबे समय बाद 650 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान अप्रैल में सिविल अस्पताल की ओपीडी बंद कर कोविड केयर सेंटर खोल दिया गया था। धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण कम होने पर मई में एक बार फिर ओपीडी शुरू कर दी गई थी। हालांकि, शुरू में ओपीडी में ज्यादा भीड़ दिखाई नहीं दी, लेकिन रविवार को अस्पताल बंद होने के बाद सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह ही करीब आठ बजे के बाद मरीजों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद धीरे-धीरे अस्पताल के हर काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन दिखाई दी। डॉक्टरों के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ थी। ऐसे में लोगों को बाहर बैठाकर इंतजार कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, खून जांच के लिए भी काउंटर पर लोगों की भीड़ थी। बिल काउंटर पर एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में लोगों की बहस भी होती रही। पीआरडी के जवानों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। दोपहर करीब दो बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। सोमवार को करीब 650 की ओपीडी हुई। इसमें से 220 नए मरीज थे जबकि कुछ पुराने पर्चों पर डॉक्टर को दिखाने आए थे तो कुछ रिपोर्ट लेने आए थे। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि रविवार को अस्पताल बंद होने के चलते अगले दिन भीड़ ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed