{"_id":"5f7224d78ebc3e9bf733b814","slug":"crocodile-reached-fatwa-village-again-roorkee-news-drn357476232","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गांव तक पहुंचा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गांव तक पहुंचा मगरमच्छ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। क्षेत्र के कई गांवों में मगरमच्छों के घुसने का सिलसिला जारी है। रविवार की देर रात भी एक मगरमच्छ फतवा गांव में एक ग्रामीण के घर में घुस आया। उसको देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर नहीं आया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर गंगा नदी में छोड़ा।
लक्सर तहसील क्षेत्र के गांवों में मगरमच्छ की दहशत बनी हुई है। चार दिन पहले पंडितपुरी गांव की एक किशोरी को मगरमच्छ ने तालाब में खींच लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। बाद में उसका शव बरामद हुआ था। अगले दिन सैदपुर गांव में भी एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया था। रविवार को खेड़ी कला गांव में भी एक मगरमच्छ ग्रामीण के दरवाजे तक पहुंच गया था। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया था।
रविवार की देर रात फतवा गांव में एक मगरमच्छ ग्रामीण रणवीर के घेर में घुस आया। जैसे ही रणबीर की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के टिंकू, सतीश, इलम चंद, सुभाष और ऋषिपाल सहित अनेक ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने शोर मचाकर मगरमच्छ को भगाना चाहा, लेकिन वह घर में ही घुसा रहा। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य राजू ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद वनरक्षक प्रवेश कुमार, विकास, कवींद्र, रणधीर व मुंतीज आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने घंटों मशक्कत कर मगरमच्छ को काबू कर सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया।