फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crocodile enters house in Khedi village; rescued from forest in Nyamatpur

Roorkee News: खेड़ी गांव में घर में घुस आया मगरमच्छ, न्यामतपुर में जंगल से किया रेस्क्यू

Sat, 13 Jun 2026 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Crocodile enters house in Khedi village; rescued from forest in Nyamatpur
खेड़ी कलां गांव में एक ग्रामीण के घर मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की क्यूआरटी मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ा। इसके अलावा निकट के ही न्यामतपुर गांव मंे भी एक ग्रामीण के खेत से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को लक्सर के खेड़ी कलां गांव निवासी ग्रामीण कृष्ण शर्मा और उनके परिजन घर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे उन्हें घर में खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। उन्हाेंने बाहर निकलकर देखा तो घर में बाथरूम के निकट एक मगरमच्छ मौजूद था। मगरमच्छ को देखकर परिजन घबरा गए। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सूचना पर क्यूआरटी में शामिल गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे व मगरमच्छ को पकड़ा गया।
विज्ञापन

वहीं, रात के समय ही निकट के न्यामतपुर गांव में भी एक किसान श्रवण के खेत में मगरमच्छ देखे जाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर क्यूआटी मौके पर पहुंची। वनकर्मी गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि देर रात को खेड़ी कलां और न्यामतपुर गांव में आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ घुस आने की सूचना मिली थी। क्यूआरटी ने दोनों मगरमच्छों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर वापस छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed