फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   woman died in suspicious condition, family left home.

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, लाश छोड़ ससुराल वाले फरार

Thu, 12 May 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 12 May 2016 05:05 PM IST
सार

  • सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती का मामला
  • पड़ोसियों की सूचना पर आधी रात गांव पहुंचे मायके वाले

विज्ञापन
woman died in suspicious condition, family left home.
ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

रुड़की क्षेत्र के नगला इमरती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर आधी रात विवाहिता के मायके वाले गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस बीच विवाहिता का पति समेत ससुराल वाले फरार हो गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


लक्सर खादर क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी यशपाल की बेटी कविता की शादी 15 साल पहले नगला इमरती के जोगेन्द्र सिंह हुई थी। मायके वालों के मुताबिक उसका पति अक्सर पैसे के लिए मारपीट करता था।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोसियों ने यशपाल को फोन कर बताया कि उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। रात करीब 12:30 बजे मायके वाले नगला इमरती पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले ससुराल पक्ष के लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दर्ज कराया था मुकदमा

woman died in suspicious condition, family left home.
पु‌लिस - फोटो : demo pic

बृहस्पतिवार को कविता के पिता यशपाल व भाई कपिल ट्रैक्टर ट्राली में सुखपाल सिंह, कुलदीप, शेर सिंह, पवन आदि ग्रामीणों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनका दामाद नशे में आए दिन मारपीट करता था। पांच बच्चे होने के बावजूद उसकी हरकतें नहीं सुधरी। बताया कि एक बार ज्यादा मारपीट करने पर उन्होंने दामाद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed