{"_id":"d4e127e1243eb5de432d72c952a6d145","slug":"police-beef-was-finally-picked-up-with-two-traffickers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गोमांस के साथ दबोचे दो तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने गोमांस के साथ दबोचे दो तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ कुंतल गोमांस के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों गो तस्कर सगे भाई हैं। भगवानपुर के एक गांव से विक्रम में गोमांस रुड़की की तरफ लाया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सालियर में तस्करों को घेर लिया। विक्रम सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
देहात के कई गांवों में गो तस्कर सक्रिय हैं। कई गांव ऐसे भी हैं जहां गोवंश का कटान कर दूसरे इलाकों में सप्लाई किया जाता है। ऐसी ही एक सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल की अगुवाई में पुलिस टीम सोमवार की सुबह सालियर चेकपोस्ट पहुंची। भगवानपुर की तरफ से आ रहे विक्रम को रोकने पर ड्राइवर ने वापस मोड़कर विक्रम भगवानपुर की तरफ दौड़ा दिया। इस पर पुलिस टीम ने ओवरटेक कर विक्रम को रोक लिया।
विज्ञापन
विक्रम से करीब डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मुंतजिर व मोहसिन पुत्रगण शहीद निवासी सिकंदरपुर भगवानपुर बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वह गोमांस की डिलीवरी करने रुड़की क्षेत्र में जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टीम में एसएसआई महेश्वर पुर्वाल, उपनिरीक्षक चक्रधर शास्त्री, कांस्टेबल कपिल, इसरार, पवन, दिनेश, योगेंद्र भंडारी व गणेश शामिल रहे।
विज्ञापन
- मटन की आड़ में गोमांस तस्करी का धंधा
गौ तस्कर सिर्फ कानून ही नहीं तोड़ रहे हैं, बल्कि उनसे मांस खरीदने वालों की आंखों में धूल भी झोंक रहे हैं। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मटन की आड़ में गोमांस दिया जाता है। पकड़े गो तस्करों ने भी शुरूआत में मांस को मटन बताया। मगर मेडिकल परीक्षण में दूध का दूध और पानी का पानी होने पर तस्करी के काले धंधे की पोल खुली। मटन के ऑर्डर पर गोमांस देने से तस्करों को दोगुना मुनाफा होता है। ऐसा करके तस्कर न सिर्फ गोहत्या का जुर्म कर रहे हैं, बल्कि खरीदारों को भी धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं।
- वेस्ट यूपी से फल फूल रहा धंधा
गो तस्करी का धंधा वेस्ट यूपी से लगे जनपद के देहात में खूब फल फूल रहा है। पड़ोसी यूपी के जिले सहारनपुर व मुजफ्फनगर की पशु मंडी देहात के गो तस्करों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं।