{"_id":"efd07d8c8ee2488dab6bac540e4780d5","slug":"nabbed-the-prize-of-10-thousand-diljala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचा 10 हजार का इनामी दिलजला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबोचा 10 हजार का इनामी दिलजला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। अपहरण व हत्या के तीन मुकदमों में 14 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश मुर्सलीन उर्फ दिलजला को झबरेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और एसओजी की टीम उसे देवबंद यूपी से गिरफ्तार कर लाई। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने शनिवार को रुड़की में खुलासा किया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। झबरेड़ा थाना प्रभारी अनुज सिंह ने टीम गठित कर अपहरण व हत्या के मामले में 14 साल से फरार आरोपी मुर्सलीन उर्फ दिलजला निवासी झबरेड़ा के बारे में जानकारियां जुटाई। जिनकी कड़ियां जोड़ते हुए शुक्रवार की रात आरोपी को देवबंद में मंगलौर रोड के पास गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी में हेडकांस्टेबल अहसान अली के सराहनीय कार्य को देखते हुए एसएसपी ने पीठ थपथपाकर पूरी टीम को शाबाशी दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ अनुज सिंह, लखनौता चौकी प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा, हेड कांस्टेबल अहसान अली, सिपाही चंद्र विकास, रामवीर सिंह पंवार, मोहित, राजवीर, आशुतोष तिवारी, एसओजी प्रभारी रुड़की एनके बचकोटी, प्रभारी हरिद्वार नरेंद्र बिष्ट, एसआई प्रदीप रावत आदि शामिल रहे। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल व सीओ रुड़की कुलदीप असवाल ने भी टीम का उत्साह बढ़ाया। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा भी की।
विज्ञापन
नाम बदलकर छिपता रहा आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी मुर्सलीन उर्फ दिलजला ने वर्ष 2001 में अपने साथियों राकेश उर्फ ढोला, योगेश उर्फ मार्शल, शिवराम, रविताश के साथ मिलकर झबरेड़ी कला निवासी योगेश पुत्र कृष्ण चंद्र का अपहरण किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद अजब सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी डेलना की हत्या भी की। साथियों के गिरफ्तार होने के बावजूद आरोपी अब तक फरार चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 14 साल से दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जिलों में नाम बदलकर छिपता रहा।