फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   lakser woman with lover died in baghpat

लक्सर की युवती ने बागपत में प्रेमी संग जान दी

Thu, 10 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 10 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

रुड़की/लक्सर। छह महीने पहले मोबाइल पर  मिस्डकॉल से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम हुआ। लक्सर की युवती ने 10 दिन पहले घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी की। लेकिन, प्रेमी के परिवार ने उन्हें अपनाने से मना कर दिया। इस पर दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के शव खेत से बरामद होने के अगले दिन उनकी शिनाख्त हुई। बृहस्पतिवार को परिजन बेटी का शव लेने यूपी रवाना हो गए।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव की युवती 10 दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रायसी पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस व परिजन शिद्दत से युवती की तलाश में जुटे थे। बृहस्पतिवार को यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क साधा तो बॉलीवुड की फिल्म जैसी कहानी सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस के मुताबिक बागपत के युवक और युवती के बीच छह महीने पहले मिस्डकॉल के बाद प्यार हुआ था।
विज्ञापन

10 दिन पहले प्रेमी उसे अपने साथ ले गया और दोनों शादी कर घर पहुंचे।

जहां प्रेमी के परिजनों उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों ने जहर खा लिया। बताया गया है कि परिजन उन्हें अस्पताल लेकर दौड़े, रास्ते में ही मौत हो जाने पर परिजनों न फंसने के डर से शव रास्ते में एक खेत में फेंक दिए। ऐसी सूचना मिलने पर रायसी चौकी प्रभारी जहांगीर अली ने परिजनों को लेकर बागपत रवाना हो गए। उन्होंने दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक युवती के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed