{"_id":"570662314f1c1bc917c8110d","slug":"crime-in-roorkee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"..यहां रहस्य बनी हुई है लावारिस लाशें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..यहां रहस्य बनी हुई है लावारिस लाशें
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 07 Apr 2016 07:05 PM IST
सार
- रुड़की, कलियर व भगवानपुर में मिल चुके हैं शव
- खुलासा तो दूर शिनाख्त तक नहीं करा पाती पुलिस
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहात में लावारिस लाशें पुलिस के लिए रहस्य बन रही हुई हैं। मौत से पहले उनके साथ क्या क्या हुआ, ये पता लगना तो दूर अधिकांश शवों की शिनाख्त तक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
इनमें पिरान कलियर व भगवानपुर क्षेत्र में दो ऐसे शव भी हैं जहां महिलाओं की लाश बरामद हुई है। दोनों मामलों में दुष्कर्म की भी आशंका है। मगर पुलिस अभी तक लावारिस लाशों की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन
अपराध के लिहाज से सबसे संवेदनशील क्षेत्र
पश्चिमी यूपी से सटा जनपद का देहात क्षेत्र अपराध के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। साथ ही वेस्ट यूपी के अपराधियों के लिए भी ये इलाका हमेशा से सॉफ्ट टारगेट रहा है। अपराधी बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से अलग अलग जगहों से मिल रही लाशों के पीछे भी कहीं वेस्ट यूपी का कनेक्शन तो नहीं। खासकर महिलाओं से जुड़े मामलों में अपहरण व दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। इसके बावजूद ऐसे मामलों की जांच पड़ताल पुलिस की फाइलों में दबकर रह जाती है।
नहीं पता चल पाता कैसे हुई मौत
केस नंबर-1
कलियर रुड़की मार्ग पर पिछले दिनों एक युवती की अर्द्धनग्न लाश बरामद हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती के हाथ पीछे की तरफ बांधे गए थे। लेकिन युवती के साथ क्या अनहोनी हुई, इसका पता लगना तो दूर उसकी शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो पाई है।
केस नंबर-2
भगवानपुर में बॉर्डर के मंडावर चेक पोस्ट पर भी एक युवती की लाश मिली थी। उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने शुरूआत में शिनाख्त कराने का प्रयास जरूर किया, पर अभी तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
केस नंबर-3
रुड़की सोलानीपुल के नीचे पुरानी गंगनहर में एक महिला की लाश रुड़की पुलिस ने बरामद की थी। शव काफी दिन पुराना बताया गया। पुलिस ने पीएम कराते हुए शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
लापता होने वालों का भी नहीं लग रहा सुराग
रुड़की। लापता होने वाले लोगों का भी पुलिस अता पता नहीं ढूंढ पा रही है। शहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए आईआईटी छात्र का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया।
वहीं पूर्वी अंबर तालाब निवासी 45 वर्षीय सुनिता देवी को भी अभी तक ढूंढा नहीं जा सका। बरामदगी को लेकर आस पास के लोग कोतवाली में हंगामा भी कर चुके हैं। महिला 29 मार्च को संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी।
लावारिस शवों की शिनाख्त के प्राथमिकता से प्रयास के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। वहीं लापता होने वाले लोगों की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं। इसके लिए आपस में तालमेल के साथ साथ पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा जाता है। इस बारे में थाना लेवल पर रिपोर्ट ली जाएगी।
प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी देहात