फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Candidates, including three arrested with illegal liquor

अवैध शराब के साथ प्रत्याशी समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 19 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

झबरेड़ा/खानपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मिर्जापुर सादात से प्रधान पद के उम्मीदवार जसवीर उर्फ गुड्डू समेत तीन लोगों को अवैध शराब व बीयर के साथ गिरफ्तार कर लिया। शराब और बीयर वोटरों को पिलाने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिए। आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव जैसे जैसे मतदान करीब आ रहा है, वोटरों का रिझाने का दौर भी उसी गति से बढ़ रहा है। झबरेड़ा पुलिस को पुरकाजी यूपी से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। एसओ अनुज सिंह और लखनौता चौकी प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा की अगुवाई में पुलिस ने चेकिंग करते हुए एक संदिग्ध कार को रोका। जिसमें 35 पेटी शराब बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम इस्लाम निवासी पुरकाजी बताया।
विज्ञापन


वहीं खानपुर के मिर्जापुर सादात से ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार जसवीर उर्फ गुड्डू पेुत्र पहल सिंह व नरेंद्र वर्मा पुत्र रामपाल को पुलिस ने 40 पेटी देशी शराब और पांच पेटी बीयर के साथ गोवर्धनपुर में दबोच लिया। पुलिस को मुखबिर से उम्मीदवार के खुद शराब लाने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार गुड्डू समेत दोनों आरोपियों का शराब अधिनियम में चालान कर दिया गया है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की कार से बीयर तस्करी
लक्सर। शुक्रवार शाम बालावाली तिराहे से कार से चुनाव में शराब जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली थी। जिस पर कोतवाली के दारोगा नरेश कुमार ने बालावाली तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। लक्सर कस्बे से रायसी जा रही शिफ्ट डिजायर को बालावाली तिराहे पर रोका गया। जिसमें पुलिस ने ड्राइवर साजिद पुत्र रफीक को आठ पेटी बीयर के साथ हिरासत में लिया गया। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि ड्राइवर ने सैदाबाद के प्रधान पति राकेश की कार होने की पुष्टि की है। इस बार राकेश की पत्नि प्रधानी के चुनावी मैदान में है। छानबीन मेें यह सामने आया है कि जिस कार से बीयर तस्करी की जा रही थी, उसका चोरी होने का मुकदमा राकेश पुत्र चमनलाल निवासी आर्यपुरा जिला करनाल ने थाना सिटी पानीपत में दर्ज कराया हुआ है। वहीं कार का असली नंबर एचआर 05 एजी 4411 है। कार पर जिस नंबर की नंबर प्लेट मिली है, वह आगरा की एक बाइक का है। कोतवाल ने बताया कि प्रधान पति राकेश व ड्राइवर के खिलाफ  कार चोरी व बीयर की तस्करी करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed