फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   By lift the obscene gestures, snatched coil

लिफ्ट देकर की अश्लील हरकत, छीने कुंडल

Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। रास्ते में लिफ्ट लेकर गांव के युवक की बाइक पर बैठना एक महिला को भारी पड़ गया। युवक ने चलती बाइक पर अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद आरोपी महिला के कान से कुंडल खींचकर भाग निकला।

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला कैंट क्षेत्र के एक सिलाई सेंटर पर जाती है। महिला के मुताबिक रास्ते में उसे गांव का एक बाइक सवार युवक मिला। महिला को देखकर युवक ने बाइक पर लिफ्ट देकर आगे तक छोड़ने को कहा। परिचित होने के नाते महिला उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि युवक ने रास्ते में चलती बाइक पर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला विरोध करते हुए बाइक से नीचे उतरने लगी तो आरोपी ने उसे खींचकर दोबारा बैठाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

इस पर दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। जिससे महिला के चोट भी आई। महिला का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी उसके कान से कुंडल खींचकर भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed