फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   atm block 27 thousand deceived by telling business

एटीएम ब्लॉक बता कारोबारी से 27 हजार ठगे

Wed, 25 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Wed, 25 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

एटीएम ब्लॉक बताकर दवा कारोबारी के खाते से 27 हजार रुपये की नगदी साफ कर दी गई। ठग ने दवा कारोबारी को कॉल करते हुए पहले तो एटीएम ब्लॉक होने का झांसा देकर फर्जी एटीएम कोड बताया। इसके बाद धोखे से सही कोड पूछकर रकम उड़ा ली। ठगी की शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली में की गई है।

विज्ञापन


शहर में एटीएम ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी एटीएम सत्यापन के नाम पर तो कभी कार्ड बदलकर ठगी का सिलसिला जारी है। मेडिसिन मार्केटिंग के व्यवसाय से जुड़े राजबीर सिंह डिफेंस कालोनी के देव एंक्लेव में रहते हैं। हफ्ते भर पहले ही लोन के लिए आवेदन करने के चलते उनके मोबाइल पर अक्सर बैंक की तरफ से कॉल आने लगी।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम अनजान नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को एटीएम वेरिफिकेशन ब्रांच का अधिकारी बताते हुए एटीएम ब्लॉक होने की जानकारी दी। साथ ही उन्हें नया एटीएम कोड भी बताया। इसके बाद ठग ने बड़ी सफाई से उनका पुराना यानि असली कोड पूछ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद मिनट बाद दवा कारोबारी के मोबाइल पर एक के बाद एक कई मैसेज आए। जिसमें आनलाइन खरीदारी से करीब 27 हजार रुपये की रकम खाते से गायब देख दवा कारोबारी के होश उड़ गए। परिचितों ने उन्हें तत्काल खाते से बाकी रुपये निकालने की सलाह दी। इस पर उन्होंने 25 हजार रुपये निकालते हुए एकाउंट ब्लॉक करा दिया।


मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर लगातार बंद आ रहा है। बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे दवा कारोबारी राजबीर ने बताया कि लोन के लिए आवेदन करने के कारण व ठगों के झांसे में आ गए। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed