{"_id":"5c894574bdec2275a469f9f2","slug":"91552500084-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तमौली में छापेमारी कर नष्ट कराया दो हजार लीटर लाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हस्तमौली में छापेमारी कर नष्ट कराया दो हजार लीटर लाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
आबकारी विभाग की टीम ने हस्तमौली गांव के जंगल में सोलानी नदी के पार खेतों में छापेमारी की। टीम ने दो हजार लीटर लाहन नष्ट किया। आबकारी विभाग की कार्रवाई से शराब माफिया में खलबली है।
खानपुर क्षेत्र के हस्तमौली, मदारपुर, आलमपुरा, सहीपुर, अब्दीपुर, दाबकीखेड़ा, जोगावाला आदि गांव के जंगलों मेें बड़े पैमाने पर शराब माफिया कच्ची शराब तैयार करते हैं। आबकारी निरीक्षक शिवप्रसाद व्यास ने बताया कि कई दिनों से उन्हें सूचना मिल रही थी कि हस्तमौली गांव के जंगल में सोलानी नदी के पार कच्ची शराब के लिए खेतों में लाहन रखा गया है। जानकारी मिलने के बाद आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा में होकर हस्तमौली गांव के जंगल में छापेमारी की। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने खेतों में दबाकर रखे गए कच्चे लाहन से भरे नौ ड्रम बरामद कर लिए। आबकारी निरीक्षक ने बताया की मौके पर मिले करीब दो हजार लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया है।