{"_id":"5b7311a942c79271f07f29d8","slug":"91534267817-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों की मां नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। वह अपने साथ घर में रखी नगदी और जेवर भी ले गई। पति ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर महिला की आखिरी लोकेशन पता कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक महिला निजी कंपनी में काम करती थी। इसी बीच महिला की कंपनी में साथ काम करने वाले युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दो दिन पहले महिला का पति किसी काम से गांव से बाहर गया था। इसी बीच महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर घर में रखी नगदी व जेवर लेकर फरार हो गई। महिला का पति शाम को जब घर आया तो उसने बच्चों से मां के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने मां के सुबह से घर में नहीं होने की बात कही। इस पर उसने आसपास गांव और ससुराल में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच जानकारी मिली कि उसकी पत्नी को एक युवक के साथ टेंपो में बैठे देखा है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही महिला व युवक का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। दोनों के मोबाइल नंबर मिलने के बाद पुलिस उनकी आखिरी लोकेशन निकाल रही है।
विज्ञापन