{"_id":"5b43b9c94f1c1b0a278b5790","slug":"91531165129-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में तीन ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में तीन ट्रक सीज
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील प्रशासन की टीम ने रविवार की देर रात लक्सर-सुल्तानपुर मार्ग पर अवैध खनन सामग्री लदे तीन ट्रकों को सीज कर दिया। टीम ने भोगपुर क्षेत्र में बाणगंगा नदी के पास भी छापेमारी की। लेकिन टीम को आता देख खनन माफिया अपने वाहन लेकर फरार हो गए।
तहसील प्रशासन की ओर से पिछले दो दिन से अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तहसीलदार गोपाल सिंह ने रविवार की देर रात लक्सर-सुल्तानपुर मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान तहसीलदार ने सुल्तानपुर की ओर से खनन सामग्री लदे तीन ट्रकों को रोककर उसमें लदी सामग्री से संबंधित दस्तावेज मांगे तो चालक नहीं दिखा सका। तहसीलदार गोपाल सिंह ने बताया कि तीनों ट्रकों को सीज कर दिया। उन्होंने भोगपुर क्षेत्र में बाणगंगा नदी में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा, लेकिन टीम को आता देख खनन माफिया जंगल के रास्ते फरार हो गए। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन की ओर चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा। अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।