फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डिग्री कालेज में ताला तोड़कर चोरी

डिग्री कालेज में ताला तोड़कर चोरी

Wed, 13 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेज में ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। चोरों ने पीडीएसएस डिग्री कालेज में ताला तोड़कर तीन पंखे, एक कंप्यूटर व कुछ दस्तावेजों चोरी कर लिए। प्रचार्य ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
लक्सर-खानपुर मार्ग पर दाबकी तिराहे के निकट पीडीएसएस डिग्री कालेज में मंगलवार रात चोरों ने कालेज की चाहरदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। वहां उन्होंने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर एक कंप्यूटर व तीन पंखे चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे कुछ दस्तावेज भी चोरी किए हैं। बुधवार सुबह जब प्रचार्य सोमपाल सिंह व अन्य स्टाफ कालेज पहुंचे तो कमरों के ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अमरचंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


काजी आमिर का इंतकाल
मंगलौर। बसपा नेता काजी आमिर का इंतकाल हो गया। 58 वर्षीय बसपा नेता को दिल का दौरा पड़ने पर इलाज के लिए पहले मेरठ और बाद में दिल्ली ले जाया गया। अपोलो हॉस्पिटल में मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांसें ली । मंगलवार को ही देर रात उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया । विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी, राव शेर मोहम्मद अली, हैदर जैदी आदि ने उनके घर पहुंचकर काजी आमिर को श्रद्धांजलि दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed