{"_id":"5b182aff4f1c1b694d8b50ce","slug":"91528310527-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने पकड़े गए 12 घरेलू सिलेंडर किए जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीम ने पकड़े गए 12 घरेलू सिलेंडर किए जब्त
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। प्रशासनिक टीम ने घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग करने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कई जगह छापेमारी कर 12 घरेलू सिलिंडर जब्त किए।
प्रशासन को काफी समय से दिल्ली रोड स्थित ढाबों एवं रेस्टोरेंट पर घरेलू गैस इस्तेमाल करने की सूचना मिल रही थी। इस पर तहसीलदार मनजीत सिंह गिल के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापामारी कर 12 घरेलू सिलिंडर पकड़े। तहसीलदार मंजीत सिंह गिल ने बताया कि होटल, ढाबे, टी स्टाल व मिष्ठान की दुकानों पर छापे मारे गए। घरेलू गैस के सिलिंडर सबसे अधिक ढाबों से पकड़े गए। दिल्ली रोड, सिविल लाइंस आदि क्षेत्रों में स्थित ढाबों व मिष्ठान की दुकानों से पकड़े गए गैस के सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। टीम में खाद्य निरीक्षक संदीप नेगी, हरेंद्र रावत, हिमांशु रावत, राजस्व निरीक्षक लेख चंद गुप्ता शामिल रहे।