{"_id":"5c89456bbdec2214222a7731","slug":"81552500075-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री वाहनों से खुलेआम हो रही अवैध वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन सामग्री वाहनों से खुलेआम हो रही अवैध वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
क्षेत्र के बुधवा शहीद गांव के पास खनन सामग्री से भरे वाहनों से अवैध वसूली की जाती हैै। विरोध करने पर आरोपी खेत के मालिक दबंगई करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। वहीं, पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बुग्गावाला क्षेत्र में खनन सामग्री से भरे वाहनों के चालकों से दबंगई कर वसूली की जाती है। दरअसल, बुग्गावाला क्षेत्र में नदियों के किनारे कुछ लोग खेती करते हैं। बिहारीगढ़-बुग्गावाला मार्ग पर पुल बने के कारण स्टोन क्रशरों तक जाने का एकमात्र रास्ता नदियों के किनारे यह खेत हैं। आरोप है कि कुछ खेत के मालिक उनके खेतों के पास से होकर गुजरने वाले वाहनों से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। महीनेभर से दबंगई चरम पर है और पुलिस प्रशासन अंजान है। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से यह खेल किया जा रहा है। वाहन चालकों के विरोध करने पर खेत के मालिक धमकी देकर अवैध वसूली कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन 300 ट्रैक्टर-ट्रालियां, ट्रक और डंपर समेत अन्य वाहन स्टोन क्रशरों से खनन सामग्री लेकर रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली जाते हैं। सभी वाहन नदियों के किनारे स्थित खेतों के पास से होकर स्टोन क्रशर तक पहुंचते हैं। खेतों की आड़ में खेत मालिक खनन सामग्री से भरे वाहनों को अपने खेत से होकर गुजरने की बात बोलकर प्रति वाहन से 100 से 200 रुपये वसूलते हैं। उधर, भगवानपुर एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।