फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एफएसएल रिपोर्ट में खुलासा, पिस्टल से हुई थी नकली सैनी की हत्या

एफएसएल रिपोर्ट में खुलासा, पिस्टल से हुई थी नकली सैनी की हत्या

Sun, 09 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
एफएसएल रिपोर्ट में खुलासा, पिस्टल से हुई थी नकली सैनी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक नकली राम सैनी की हत्या बदमाशों के पास बरामद हुई पिस्टल से ही की गई थी। फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हत्याकांड में पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर में 17 अप्रैल को बदमाशों ने घर में घुसकर सेवानिवृत्त शिक्षक नकली राम सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हत्या में शामिल कुलदीप उर्फ काला, धीरेंद्र उर्फ मनी, अंकित और बालेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक आरोपी गौरव शर्मा फरार हो गया था। रुड़की पुलिस से बचने के लिए गौरव शर्मा एक मामले में जमानत तुड़वाकर देवबंद जेल चला गया था। पुलिस ने गौरव का कोर्ट से रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल उदलहेड़ी गांव के पास एक खेत से बरामद किया था। साथ ही मंगलौर में पेट्रोल पंप से लूट में शामिल एक चेक और शराब ठेके से लूटी गई रकम में से साढ़े बारह हजार की नकदी आरोपी के घर से बरामद की थी। पुलिस ने पिस्टल को एफएसएल जांच के लिए भेजा था ताकि यह पुष्टि हो पाए कि हत्या इसी पिस्टल से की थी या किसी अन्य से। गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की रिपोर्ट मिल गई है। इसमें खुलासा हुआ कि सेवानिवृत्त शिक्षक नकली राम सैनी हत्या बरामद पिस्टल से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed