{"_id":"5a91a8ad4f1c1bf17b8b924e","slug":"81519495341-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी नाबालिग
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
नाबालिग बेटी की प्रेमी संग शादी करने की जिद ने मां और बहन के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। स्थिति यह है कि नाबालिग परिजनों को मारने पीटने लगती है। जबकि उसका प्रेमी भी घर में आकर तोड़फोड़ और मारपीट करता है। कोतवाली पहुंची मां ने नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी को बुलाकर पूछताछ करने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। ज्ञात हो कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने करीब दो माह पहले नाबालिग की शादी रुकवाई थी।
करीब दो माह पहले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग की शादी कराने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने शादी रुकवा दी थी। परिजनों ने उसके बालिग होने तक शादी नहीं करने का भरोसा दिया था। शनिवार को नाबालिग की मां और उसकी बहन कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची। मां ने बताया कि वह नाबालिग बेटी से बेहद परेशान है। अपने प्रेमी से शादी की जिद में वह आए दिन मारपीट करती है। यही नहीं उसका प्रेमी भी गुस्सैल है। वह मोहल्ले में आए दिन तलवार निकालकर मारपीट करता है। कई बार घर पर आकर उनके और नाबालिग बेटी के साथ मारपीट तक कर चुका है। ऐसे में वे उसके प्रेमी के साथ अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहती हैं। उसकी बेटी करीब डेढ़ साल बाद बालिग होगी। मां ने पुलिस से नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल साधना त्यागी ने नाबालिग के प्रेमी से पूछताछ करने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।